अभाविप द्वारा NSUI का फूका पुतला लगाए जिला महासचिव मुर्दाबाद के नारे

सिलवानी । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सिलवानी द्वारा बजरंग चौराह पर nsui का फूका पुतला भोपाल में NSUI के एक पदाधिकारी पर उनकी ही संगठन की जनजातीय छात्रा द्वारा दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति संगठन की जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाग संयोजक जय यादव ने कहा कि काँग्रेस के छात्र संगठन के संस्कार यही है क्या इस प्रकार से छात्रो का नेतृत्व करती है NSUI इससे उनका चरित्र स्पष्ट होता है की किस विचारो को लेकर चल रहा है यह नारी सताओ यूनियन और स्पष्ट कहा की इस प्रकरण की निष्पक्ष, त्वरित एवं समयबद्ध जांच कर दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी छात्रा के सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विद्यार्थी परिषद छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के पक्ष में सदैव दृढ़ता से खड़ी है। विरोध प्रदर्शन में समस्त परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।



