उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से जमे लेखापाल अरुण कोष्टा,

स्थानांतरण न होने पर उठे सवाल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान इन दिनों से चर्चा में है । यहां लेखापाल के पद पर पदस्थ अरुण कोष्टा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, लेकिन उनका स्थानांतरण अब तक नहीं हो सका है ।
स्वास्थ्य विभाग में सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समय-समय पर कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाते हैं, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और एक ही स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से संभावित अनियमितताओं की आशंका कम हो।
लेकिन उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में यह प्रक्रिया मानो ठहर सी गई है । अन्य कर्मचारियों के तबादले होते रहे, परंतु लेखापाल अरुण कोष्टा का नाम सूची में अब तक शामिल नहीं हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में लेखापाल की भूमिका अत्यंत अहम होती है । दवाइयों की खरीदी, उपकरणों के भुगतान, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लेखा-जोखा — इन सभी वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी लेखापाल पर ही होती है । ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना और भी आवश्यक हो जाता है ।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों तक एक ही व्यक्ति का एक ही पद पर बने रहना कई प्रकार की शंकाओं को जन्म देता है । उनका मानना है कि प्रशासन को समय-समय पर स्थानांतरण नीति का पालन करना चाहिए ।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेता है या फिर यह चर्चा यूं ही जारी रहती है ।



