मध्य प्रदेश

शिवभक्तों ने बांदकपुर को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बांदकपुर धाम में बनने जा रहे कोरीडोर निर्माण के विषय में संघर्ष समिति के सदस्यों ने दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से भेंट की।
शिव भक्तो ने मांग की कि कारीडोर निर्माण में मंदिर का अति प्राचीन हाथी दरवाजा मुख्य द्वार परिवर्तन ना किया जाए। ज्ञात हो कारीडोर निर्माण एजेंसी सामने के द्वार पर अतिक्रमण को देखते हुए मंदिर का मुख्य द्वार पीछे की ओर बनाने की बात कर रही जिसको लेकर शिवभक्तो में अक्रोश है। शिवभक्तो का कहना है की हमारा मुख्य द्वार परिवर्तन न किया जाए ।
जिस पर कलेक्टर ने कहा है कि अभी प्रारंभिक चर्चा चल रही है इसमें सुधार किया जाएगा भक्तो की मंशा के अनुरूप बांदकपुर का विकास सौंदर्यकरण किया जाएगा, शिवभक्तो ने एक लिखत पत्र भी सौंपा है ।

Related Articles

Back to top button