क्राइम

पुरानी रंजिश में चली कुल्हाड़ी, पुलिस ने दोनो पक्षों पर किया प्रकरण दर्ज

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम तिनघरा में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम को विवाद हो गया, बात बात में विवाद इतना बड़ा कि मारपीट, लात घुसो से शुरू हुई लड़ाई कातिलाना हमले पर आ गई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया, कुल्हाड़ी का वार कंधे पर लगा। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल ने मौके पर पहुंच कर घायल को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तिनघरा में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम को देशराज आदिवासी पिता कुददू लाल और पवन आदिवासी पिता चंदन आदिवासी के बीच विवाद हो गया। दोनो की पहले मारपीट लात घुसो से शुरू हुई लड़ाई में देशराज ने पवन पर कुल्हाड़ी से जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया, और कुल्हाड़ी का वार कंधे पर लगा। जिससे पवन जख्मी हो गया। दोनो के विवाद में पवन के 20 वर्षीय बेटे शुभम ने बीच बचाव भी किया और इस बीच देशराज मौके से फरार हो गया। हंड्रेड डायल पहुंचने पर घायल पवन को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने फरियादी शुभम की रिपोर्ट पर देशराज के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और देशराज को गिरफ्तार करने में जुट गई। देशराज को तिनघरा के जंगल में गिरफ्तार किया गया। देशराज भी झगड़े में कुल्हाड़ी के वार में जख्मी हो गया था और जिसके सिर में चोट होने से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया। पुलिस ने फरियादी देशराज की रिपोर्ट पर पवन और उसके पुत्र शुभम के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। देशराज आदिवासी को मेडिकल एवं इलाज हेतु रायसेन ने भर्ती होने से उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button