सब्जी बाजार मार्ग के अतिक्रमण को हटाने की नगर परिषद ने की मुनादी
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । नगर के सब्जी बाजार मार्ग पर सब्जी एवं अन्य सामग्री के ठेले लगे रहते है जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ।मार्ग पर ठेले लगे होने के कारण जब भी मार्ग से बड़े वाहन गुजरते हैं तो मार्ग पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती हैं जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय व्यापारियों के द्वारा नगर परिषद में की गई थी वहीं नगर परिषद ने सुध लेते हुए कार्रवाई करते हुए मार्ग से दुकानो के समान को जप्त किया गया पर नगर परिषद के द्वारा प्रथम बार मात्र समझाइश देकर सामग्री वापस की गई एवं नगर परिषद वाहन के द्वारा मुनादी कर मार्ग पर अतिक्रमण कर सब्जी एवं अन्य प्रकार के ठेले ना लगाने की मनाही की गई ।
वहीं व्यापारियों ने बताया कि मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं है वहीं कई नगरिक द्वारा दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी की जाती है जिससे व्यापारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



