मध्य प्रदेश

नमाज के बाद हाथ में काली पट्टी बांध कर आंतकवाद के विरोध में फूंका पुतला

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । पहलगाम आंतकवादी हमलें के विरोध में शुक्रवार दोपहर की नमाज़ अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद से रैली के रुप में निकले, हाथों में स्लोगन लिखी पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद,आतंकवादियों को खत्म करों करने स्लोगन लिखे गए और आंतक का काला पुतला साथ लेकर चले।
चिंतामन चौराहे पर हनीफ लाला ने प्रशासन के समक्ष अपनी समाज की और प्रतिबद्धता दोहराई उन्होंने कहा कि आंतकवाद को खत्म करों हम तन मन धन से सरकार के साथ हैं । पुतला दहन से पहले तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button