व्यापारी द्वारा धान खरीदी के बाद भुगतान नहीं: किसान ने एसडीएम को सौंपे दो ज्ञापन
एक साल से 100 क्विंटल धान का पैसा अटका चेक बाउंस व धमकी के आरोप
सिलवानी । तहसील में धान खरीदी के बाद भुगतान न मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम कुंवर पिपलिया निवासी किसान पुष्पेंद्र रघुवंशी ने अनुविभागी अधिकारी राजस्व हषर्ल चौधरी को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर व्यापारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई एवं शीघ्र भुगतान दिलाने की मांग की। किसान ने ज्ञापन में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सिलवानी निवासी व्यापारी रामगोपाल साहू निवासी वार्ड क्रमांक-14, सरस्वती नगर) ने उससे 100 क्विंटल धान की खरीदी की थी लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। भुगतान के लिए व्यापारी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक/पंजाब नेशनल बैंक सिलवानी के दो चेक दिए गए थे। दोनों चेक बाउंस, खाता बंद होने का कारण बताया किसान के अनुसार पहला चेक क्रमांक 356027 राशि 1 लाख 72 हजार 260 रुपए तथा दूसरा चेक क्रमांक 356026 राशि 1 लाख रुपए का था, जो 31 अक्टूबर 2025 को दिया गया। दोनों चेक दो बार बैंक में लगाने पर खाते में राशि नहीं होने/खाता बंद होने के कारण बाउंस हो गए।
फोन नहीं उठाता, मिलने पर धमकी पीड़ित किसान का आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर व्यापारी फोन नहीं उठाता और व्यक्तिगत रूप से मिलने पर पैसा बाद में देने की बात कहते हुए धमकी देता है। किसान ने इसे आर्थिक शोषण बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। कार्रवाई की मांग
किसान पुष्पेंद्र रघुवंशी ने एसडीएम से व्यापारी रामगोपाल साहू के खिलाफ कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई करते हुए बकाया राशि दिलाने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद किसानों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उम्मीद बनी हुई है।



