मध्य प्रदेश

चलती बाइक पर सब इंस्पेक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत

बाइक में पेट्रोल डलवाकर निकल रहे थे; अचानक गिरे, फिर नहीं उठे
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । एमपी के रायसेन जिले के बरेली में एक सब इंस्पेक्टर को बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह उम्र 62 साल गुरुवार को दोपहर में वे बरेली के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे कि सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह बाइक में पेट्रोल डलवाकर पेट्रोल पंप से निकल रहे है। वह कुछ ही दूरी पर जाते है। तभी बाइक को साइड में लगाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान नीचे गिर पड़ते हैं।
यह देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बरेली के अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के गिरते ही राहगीर रुककर उनको देखने लगे। वहां भीड़ जमा हो गई। वे करीब सवा दो मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे। फिर पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची। एसआई को उठाकर पेट्रोलिंग गाड़ी में लेटाया गया। इसके बाद भी गाड़ी करीब पौने दो मिनट तक यहीं खड़ी रही। यानी एसआई को बचाने के प्रयास के करीब चार मिनट घटनास्थल पर यूं ही गुजर गए।
डॉ हेमंत यादव सीबीएमओ बरेली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मौत सडन अटैक की वजह से हुई है। उन्हें जब हॉस्पिटल लाया गया, तब उनकी पल्स काउंट नहीं हो रही थी। इस पर 30 मिनट का प्रोसेस फॉलो करने के बाद उन्हें डेड डिक्लेयर कर दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि सब इंस्पेक्टर दो महीने बाद रिटायर होने वाले थे। वह उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। एसआई का अंतिम संस्कार यूपी के पैतृक गांव में होगा। परिवार उनकी बॉडी लेकर वहां रवाना हो गया है।
अंकुर चौहान प्रबंधक नायरा पेट्रोल पंप ने बताया कि हमेशा की तरह एसआई पेट्रोल डलवाने आए थे। कुछ दूर जाकर गिर गए। हम लोगों ने उन्हें उठाया, लेकिन वे बेहोश हो चुके थे। इस बीच वहां से नायब तहसीलदार की गाड़ी निकल रही थी। हमने उसे रोका। उसमें नायब तहसीलदार भी थे। वे अपनी गाड़ी से सुभाष जी को सिविल अस्पताल ले गए।

खबर को वीडियो में देखने के लिए हमारे you tube channel को लाइक करे और सबस्क्राइब करे

पुलिस सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत,पेट्रोल भरवाकर कुछ दूरी पर बाइक सहित गिरे। Mruganchal Express Bareli

Related Articles

Back to top button