मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत बेलखेड़ी के कार्यों की जांच के लिए जिला सीईओ को आवेदन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । दमोह जिले की जनपद पंचायत बटियागढ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखेडी जांच करने को भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सीईओ के नाम से एक ज्ञापन दिया जिसमें बटियागढ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलखेड़ी में हुए कार्यों की जांच के लिए कहा गया है जिसमें हजजू पटेल के घर से नाले की तरफ जो नाली 2022 में स्वीकृत हुई थी जिसकी राशि भी 2 लाख 98 हजार निकाल ली गई सरपंच सचिव के द्वारा लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं है। इसी प्रकार पूरन पटेल के घर से हाकम की और एवं सुदामा के घर से बंदी की और सीसी स्वीकृत हुई 6 माह पूर्व की राशि निकाली गई लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं है ग्राम में 12-12 लाख की लागत से चेक डैम बनाए गए जबकि धरातल पर ज्यादा से ज्यादा 2 लाख के अंतर्गत काम हो गए होंगे जो भी कार्य हैं गुणवत्ताहीन एस्टीमेट के अनुसार नहीं है अगर पंचायत की जांच होती है तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी। उपयंत्री सरपंच पंचायत कर्मचारी की मिलीभगत से जो भ्रष्टाचार किया गया है वह जांच में सामने आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button