कृषि

बेगमगंज में खाद नहीं मिलने को लेकर फिर हुआ चक्काजाम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र के किसानों को खाद लेने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रही है। खाद की मांग को लेकर उन्हें बार-बार चक्काजाम करके सरकार से गुहार लगाना पड़ रही है लेकिन फिर भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है । वेयरहाउस पर अल सुबह से किसानों की खाद के लिए लंबी-लंबी लाइन लग जाती हैं। फिर भी उन्हें दो से तीन दिन तक खाद लेने में लग जाते हैं।
आज फिर खाद की मांग को लेकर किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सागर भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया ।
करीब 2 घंटे तक चले चक्काजाम को तहसीलदार एसआर देशमुख के द्वारा समझाईश दिए जाने के बाद जाम खुलवाया गया।
यूरिया एवं डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण किसानों द्वारा भारी संख्या में नारेबाजी करते हुए सागर भोपाल मार्ग पर पहुंचकर चक्काजाम लगा दिया जिसके कारण दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी खतरे लग गई और वाहनों में सवार लोग 2 घंटे तक परेशान होते रहे।
खबर मिलते ही तहसीलदार एसआर देशमुख मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाईश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया।
आपको बता दें कि वेयरहाउस प्रभारी द्वारा मनमानी किए जाने से किसानों में आक्रोश है। जबकि उनका कहना है कि वे लोग सुबह 5 बजे से वेयरहाउस पर आकर लाइन में लग जाते हैं। दिन भर भूखे प्यासे रहने के बाद भी उन्हें खाद के लिए टोकन उपलब्ध नहीं हो पता है ओर टोकन मिलने के पश्चात फिर खाद लेने के लिए लाइन लगाना पड़ती है। दो-दो प्रक्रियाओं से गुजरने के पश्चात भी पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।
इस संबंध में किसान भारत पटेल, सौरभ शर्मा, शंकरलाल महुआखेड़ा, मोहन यादव, माधव सिंह, दरिया सिंह इत्यादि किसानों का कहना है कि पिछले एक माह से वह लोग खाद के लिए भटक रहे हैं। आठ बार वेयरहाउस में लाइन लगाकर कागज जमा कर चुके हैं । फिर भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबकि नेताओं के लिए पिछले दरवाजे से खाद की व्यवस्था हो जाती है तो इसलिए वह लोग किसानों की और ध्यान नहीं दे रहे हैं । यदि तत्काल पर्याप्त खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो वह लोग का पुनः अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम आंदोलन कर देंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी ।

Related Articles

Back to top button