आशीष चौरसिया बने भाजपा उमरियापान मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । आशीष चौरसिया को उमरियापान भाजपा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से उमरियापान नगर के साथ ही पूरे उमरियापान मंडल में उत्साह और जोश का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने यह निर्णय उनके संगठनात्मक कौशल, समर्पण और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है। पार्टी के उच्च नेतृत्व का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। आशीष चौरसिया की नियुक्ति से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व दे रही है। नए भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। आशीष चौरसिया के नेतृत्व में मंडल और अधिक सशक्त बनेगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि आशीष चौरसिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने से भाजपा पार्टी के नेतृत्व में केवल संगठनात्मक मजबूती पाएगी, बल्कि समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाएगी। आशीष चौरसिया के अनुभव और विचारधारा को देखते हुए यह विश्वास जताया गया है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। आशीष चौरसिया के उमरियापान भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विजय दुबे, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, यश चौरसिया, अनिल मिश्रा, सुशील मिश्रा, संतोष चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, अशोक चौरसिया, जगन्नाथ माझी, डीके चौरसिया, अनूप चौरसिया, शाहिल चौरसिया, मनू चौरसिया, दक्ष चौरसिया, देव चौरसिया, तन्नू चौरसिया, लालू मिश्रा, संदीप चौरसिया, अप्पी चौरसिया, हरिओम चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि ने आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की।



