मध्य प्रदेश

बालिकाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर प्रशिक्षण सिहोरा नगर में

10 दिवसीय आयोजन की शुरुआत, बेटियां कैसे बने आत्म निर्भर
नगर में पहली बार 5 साल से 25 वर्ष आयु तक की बालिकाओं को आत्मनिर्भर प्रशिक्षण
प्रत्येक रविवार को आत्म निर्भर रक्षा प्रशिक्षण नरेंद्र मोदी विचार मंच के बैनर तले दिया जाएगा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के बैनर तले आत्मनिर्भर बेटियां कैसे बने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बेटियां आत्मनिर्भर कैसे बने को लेकर प्रदेश महामंत्री विचार मंच की एकता अश्विनी तिवारी ने सिहोरा मृगनैनी भवन में दिनांक 15 दिसम्बर 2024 रविवार की दोपहर 1 बजे से 5 साल की उम्र से लेकर 25 वर्ष तक की बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम की शुरुआत कुछ सुरक्षा ट्रिप्स के माध्यम से आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं भारत माता की छायाचित्र में पुष्पमाला दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । उपस्थित सभी लोगों को तिलक वंदन पुष्प माला पहनाकर उन्हें श्रीराम पट्टी गले में पहनाकर स्वागत अभिवादन किया।
बता दे कि प्रत्येक रविवार को दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक सुचारू रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की विनीता पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कटनी जिला प्रभारी वंदना मिश्रा , कार्यक्रम संचालन समाज सेवी व अधिवक्ता रेखा उर्फ अंजू तिवारी ने किया। विशिष्ठ अतिथि एवं अधिवक्ता शिखा पाण्डे बरही, शिक्षक नरेंद्र त्रिपाठी खितौला, सचिव रीना बिल्हा सिहोरा, मास्टर ट्रेनर्स सुधा उपाध्याय सिहोरा, अंकित कुबेर जबलपुर रोटरी क्लब, विशेष योगदान सारांश तिवारी, पूर्वी तिवारी, सुरुचि पाटकर के साथ अन्य साथीगण उपस्थित रहे। बालिकाओं का इस कार्यक्रम में उत्साह देखने को जहां मिला वहीं एक दूसरे को प्रेरणा भी मिली कि हम बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण से क्या हासिल होगा। नरेंद्र मोदी विचार मंच की संयोजिका एवं प्रदेश महामंत्री एकता अश्विनी तिवारी ने नगर में होने जा रहे इस आत्म निर्भर सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता हेतु अपनी बेटियों को जरूर सीखने हेतु प्रतिक्षण प्रदान करें।
विशेष रूप उपस्थित अतिथियों ने बेटी आत्मनिर्भर को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर कैसे बने उसको लेकर संदेश के माध्यम से बताया कि आज के समय में हमारे समाज के आसपास हो रही बेटियों के साथ अधिक घटनाओं से इस आत्मनिर्भर प्रशिक्षण से रोका जा सकता हैं और बेटियों में मनोबल के साथ आत्म सुरक्षा करने के हुनर प्राप्त होंगे । समाज की इस सुरक्षा में एक बार जरूर पहुंच कर बेटियों का मनोबल बढ़ाने में उनका सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button