सिलौंडी मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में नदादर रहे आधे अधिकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सिलौंडी में शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में जानकारी के अभाव में ग्राम की जनता की उपस्थिति बहुत कम रही है । शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहना था परंतु आधे से ज़्यादा अधिकारी कर्मचारी नदादर रहे है । ग्राम के लोगों ने बताया कि शिविर की मुनादी आज ही 11 बजे दिन में हुई है । आधे गांव को जानकारी भी नही है कि ग्राम पंचायत में शिविर लगा है । जानकारी के अभाव में अनेक लोग 32 योजनाओं से संबंधित आवदेन नही कर सकें। ग्राम में बहुत लोग के आयुष्मान कार्ड ग्राम पंचायत में बनाये गए थे परंतु हितग्राहियों को अभी तक आयुष्मान बनाकर नही मिले । शिविर में सरपंच संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, सचिव ब्रजमोहन गिरी, मंडल अध्यक्ष प्रशान्त राय, पंच राजेश राय, पंच नितिन राय, पटवारी अशोक सिह बागरी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीना तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना महोबिया जन शिक्षक संतोष बर्मन, सेल्समैन नेहा ह्ल्दकार, धीरज जैन कि उपस्थिती रही ।



