विधायक कप फाइनल समापन पर पहुंचे जबेरा विधायक
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद जबेरा के ग्राम कुलुवा में चल रहे विधायक कप के फाइनल मुकाबले में नोहटा टीम और कुड़ई टीम के बीच हुआं मुकाबला जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कुड़ई टीम में निर्धारित 16 ओवरों में 116 रनो का एक विशाल स्कोर खड़ा किया लक्ष्य रखा, नोहटा टीम एक समय जहां मैच पर अपनी पकड़ बना कर मजबूती से आगे बढ़ रही थी वही लेकिन रन गति को बढ़ाने के चक्कर में प्रशांत का विकेट गिरा और इस मैच वापसी करते हुए में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की उसके बाद लगातार नोहटा टीम के विकेट गिरते रहे बल्लेबाजी का करने आये अरमान एक बार फिर रन गति को बढ़ाया और लक्ष्य काफी नजदीक पहुंचे जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी तभी अरमान खान का विकेट गिर गया और कुड़ई टीम ने दोबारा मैच में वापसी की अंत समय में 5 रनों से कुड़ई टीम ने मैच जीतकर फाइनल पर अपना कब्जा जमाया, उपस्थित रहे जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी एवं विजेता से कहा कि आप निरंतर अच्छा खेलें और जिला स्तरीय टूर्नामेंट में लगातार कई टीमों को हराने के बाद आज आप फाइनल में पहुंचे हैं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ने कहा आपने खेल भावना से खेल खेला है आप निरंतर अच्छा खेले विजेता के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुति की है, उपस्थित रहे पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह लोधी, उमराव सिंह क्षेत्र जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



