संघर्ष समिति का संयुक्त धरना प्रदर्शन, बड़वारा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा व झरेला रेल संघर्ष समिति का संयुक्त धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से झरेला रेल फाटक में शुरू हुआ। झरेला रेल फाटक में भूमिगत पुल बनवाने सहित अपनी अन्य मांगो को लेकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुए धरना के प्रारम्भ में माता दुर्गा व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि मूर्तियों में माल्यार्पण कर माता दुर्गा जी की प्रतिमा को अर्पित नारियल, झरेला संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजराज सिंह ने तोड़कर प्रसाद अर्पित किया।
सैकड़ो की तादाद में उपस्थिति झरेला और आसपास के गावों के किसान, मज़दूरों एवं महिलाओ ने झरेला रेल फाटक में भूमिगत पुल जल्द बनाओ रेल हमारी आपकी नहीं किसी के बाप की. पैसेंजर ट्रैन जल्द चलाओ रेल का निजीकरण रद्द करो जैसे नारे लगाए। महिलाओं की बराबर उपस्थिति को देखते हुए फूल नहीं चिंगारी हैँ हम भारत की नारी हैँ. हमारी मांग पूरी करो पूरी करो नारे लगाते हुए संकल्प लिया गया की जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं होंगी हम धरने पर बैठे रहेंगे।
गौरतलब है कि बड़वारा तहसीलदार अनुराधासिंह मौके पर आयी और आंदोलन के मुख्य नेता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी से चर्चा की। इस दौरान पंच परमेश्वर संघठन की ओर से झरेला की पंच रेखा चौधरी को भी सम्मान जनक भत्ता दिए जाने व ग्रामीण स्तर की अन्य मांगो सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
इसी दौरान तहसीलदार बड़वारा द्वारा रेल अधिकारियों को भी बुलाया गया. उनको आंदोलन की ओर से रेल सम्बन्धी मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर झरेला और आसपास के गावों के हजारों किसान मज़दूर महिलाये उपस्थिति रही। प्रमुख लोगो में ईश्वर चंद्र तिरपाठी (भारतीय रेलवे संघर्ष मोर्चा ), राजेंद्र प्रसाद कोल, अवसर पाल, कमलेश महोबिया, बृजभानसिंह, नत्थूसिंह, रामचरण कोल, मोतीलाल, शिवसरण, गजेधार पाल, अरुण कोल, रेखाबाई, केशर बाई, शीलाबाई की उपस्थिती रही।



