क्राइम

शादी समारोह में मैरिज गार्डन से आठ तोला सोने के गहनों से भरा बैग गायब

बैग का कहीं पता नहीं लगा तो पुलिस को दी सूचना
बरेली । गुरुवार-शुक्रवार की रात को बरेली नगर के एक मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह में गहनों से भरा बैग गायब हो गया, जिसमें 8 तोला सोने के गहने थे। इसकी जानकारी लगते ही बेटे का विवाह कर रहे प्रेमनारायण सोनी सकते में आ गए। शादी की खुशी भूलकर गहनों से भरे बैग की तलाश में जुट गए। बैग का कहीं पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि प्रेमनारायण सोनी के पुत्र का विवाह था, लड़की पक्ष के लोग भोपाल से आए हुए थे। वर माला की चल रही थी। प्रेमनारायण सोनी अपने हाथ में हरे रंग का गहनों से भरा बैग रखे हुए थे। किसी काम से कुछ मिनट के लिए उन्होंने बैग जमीन पर रखा ओर दूसरी तरफ देखने लगे । बैग का ध्यान आते ही मुड़ कर देखा तो बैग गायब था।
इस संबन्ध में बरेली टीआई आशीष सप्रे का कहना है कि गुरुवार की रात गीतांजलि मैरिज गार्डन में शादी समारोह से गहनों से भरा बैग गायब हुआ है। बैग चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है। फरियादी की तरफ से अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Related Articles

Back to top button