खेल

मांगेली एलेवन को हराकर एलेवन पचपेड़ी ने सेमी फाइनल में किया कब्जा

जनप्रतिनिधियों ने मैन आफ द मैच को पुरस्कार से नवाजा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | युवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष कप सीजन 3 पकारिया का खेल मैदान में विगत तीन वर्षों से हो रहा है तहसील स्तरीय टूर्नामेंट अध्यक्ष कप सीजन 3 का 2 क्वाटर मैच शनिवार को मंगेली एलेवन और पचपेढ़ी एलेवन के बीच खेला गया। मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पचपेड़ी एलेवन टीम ने 7 विकेट से मैच पर कब्जा कर लिया और अध्यक्ष कप सीजन 3 के क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश कर लिया ।
मंगेली ने बनाये थे 134 रन
मंगेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 134 रनों का स्कोर खडा किया था । स्कोर का पीछा करने उतरी पचपेड़ी एलेवन की ओर से बल्लेबाज सुभांसु ने सबसे अधिक 81 रन बनाए । ओर गेंदबाज़ी में सुभांसु ने 2 विकेट चटकाए । इस दौरान मुकाबला देखने बडी संख्या में पकारिया सहित आसपास क्षेत्रों से खेलप्रेमी पहुंचे ।
विजेता टीम के मैन आफ द मैच को किया पुरस्करित
जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपसरपंच विराट पाण्डेय, अनंतराम गर्ग, अकाश दुबे, पीयूष मिश्रा, प्रशांत चौरासिया, अभिलाष दुबे सहित अतिथी उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button