मध्य प्रदेश

85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 10 वीं-12 वीं के विद्यार्थियों को जागरूकता समिति करेगी सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी क्षेत्र में स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय जागरूकता समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार को शाम 4 बजे ग्राम सिलौंडी में आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में सिलौंडी, कछार गांव बड़ा, दशरमन और खमरिया बागरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के उन छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
ग्राम पंचायत के सहयोग से किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए हाल ही में जिला कलेक्टर द्वारा जागरूकता समिति के अध्यक्ष धीरज जैन को सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button