हिंदुस्तान जिंदाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद के गूंजे नारे

कटनी में सेना के समर्थन में कांग्रेस की “जय हिंद यात्रा”
सेना के शौर्य को किया सलाम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। देश के सैनिकों के हौसलों को बढ़ाने सैनिकों के सम्मान में कटनी में कांग्रेस द्वारा जय हिंद यात्रा निकाली गयी।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में कांग्रेस ने आज देश भर में जय हिंद यात्रा निकाली. यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और सेना के साहस को सलाम करने के उद्देश्य से निकाला गया. कटनी में यह यात्रा शाम को साधुराम स्कूल से निकल घर झंडा बाजार सिल्वर टॉकीज रोड गजानन टॉकीज चौराहा मैन रोड से सुभाष चौक में समाप्त हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम सलाम करते हैं भारत की सेवा ने पूरे विश्व में अपनी ताकत का एहसास कर दिया है एक ही दिन में आतंकवादियों के ठिकाने नेस्तानाबूत कर दिए और पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास कर दिया मुझे भारतीय होने पर गर्व है।
इस यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष जहांआरा बेगम, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी, पूर्व पार्षद लता कनौजिया, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, लता खरे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र राय, उदयसिंह, मंगलसिंह, कपिल विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, रमेश प्यासी, हुस्न जहां बेगम, कमर जहां बेगम, वहीदा बेगम, फूलबाई, अजय वर्मा, सुदामा ईदनानी, मनीष चौबे, अभय खरे, मनोज शुक्ला, पंकज सोनी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।