मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान के स्लीमनाबाद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं से मिले बहोरीबंद विधायक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 7 अप्रैल गुरुवार को स्लीमनाबाद आगमन होने पर आमसभा को लेकर मंगलवार को बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने उमरियापान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। विधायक पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्लीमनाबाद आगमन एवं कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में पहुंचने का आव्हान किया। साथ ही बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला मंत्री विजय दुबे, बसंत चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, नरेश जायसवाल, चंद्रेश चौरसिया, बड्डा गुप्ता, दिनेश असाटी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button