बेगमगंज सीएमओ राजेंद्र शर्मा तीसरी बार हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगरपालिका परिषद के मुख्य नगर पालिकाधिकारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा समय सीमा में सरकारी हितग्राहियों की योजनाओं को पूंर्ण करने और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी से कार्यों को पूरा करने पर तीसरी बार प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर राजेन्द्र शर्मा को गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय में सम्मानित किया।
सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने पदस्थ दिनांक से अपने 6 माह के कार्यकाल में एक सप्ताह के अंदर नमो वाटिका का निर्माण कर उसका जिला प्रभारी मंत्री पवार से लोकार्पण कराया गया। अति वर्षा के दौरान समुचित गणेश विसर्जन एक ही घाट पर मूर्ति विसर्जन व्यवस्था उसके उपरांत दशहरा के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े कार्यक्रम का समुचित व्यवस्था कर एवं श्रीदुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम भी एक ही घाट पर व्यवस्थित करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उनकी अति प्रशंसा की गई।
नगर निर्माण कार्य में विशेष भूमिका अदा करने एवं नया बस स्टैंड पर स्थित 40 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटाकर शॉपिंग दुकानों का निर्माण एवं श्मशान घाट सौंदर्यकरण के साथ नगर में विभिन्न वार्डों में रोड एवं श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया। जिसके लिए समाजसेवी संस्था सियावास समिति द्वारा सम्मानित कर स्मृति चिह्न दिया गया। निर्माण के साथ-साथ पीएम स्व निधि अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर लक्ष्य से अधिक तैयार किए जिससे जिले में दूसरे नंबर पर बेगमगंज नगर पालिका रही। वसूली में अभी समुचित प्रगति आ रही है तीन माह से लगातार सीएम हेल्पलाइन में 95 प्रतिशत से अधिक का निराकरण करा कर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त देकर सम्मानित किया गया।
राजेन्द्र शर्मा प्रतिदिन संपूर्ण नगर में सभी समस्याओं का निराकरण लगातार रुचि लेकर समस्याओं का भी जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का भी लगातार निराकरण कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ प्रयासरत रहकर नगर विकास में उल्लेखनीय योगदान देने पर प्रभारी मंत्री नारायण दास पवार द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में कुशल जिला प्रशासन का कुशल नेतृत्व तथा स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मचारी का अच्छा सहयोग एवं उनके अथक प्रयास बताते हुए सभी का आभार प्रदर्शन किया है।



