खड़ी ट्राली से बाइक सवार टकराया, मौके पर मौत
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। 27 जनवरी गुरुवार की रात 8:30 बजे साईंखेड़ा स्टेट हाईवे 44 राइस मिल के पास एक रोड के बीचो बीच खड़ी ट्राली से बाइक सवार टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना गाडरवारा साईंखेड़ा स्टेट हाईवे 44 राइस मिल के पास 1 बाइक सवार ट्राली से टकरा गए बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जिसका नाम भुजबल परिहार उम्र 38 वर्ष निवासी खमरिया पिटवानी है और और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया इसको गाडरवारा रेफर कर दिया गया एवं मृत व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईंखेड़ा लाया गया जहां पर सुबह उसका पीएम किया गया। स्टेट हाईवे हो चाहे ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानमंत्री मार्ग हो हर मार्ग पर गन्ने से भरी डबल ट्राली रोड पर खड़ी कर दी जाती हैं जिससे वाहन निकलने में दिक्कत होती है एवं जाम लग जाता है सबसे बड़ी गलती तो ट्रैक्टर वाले अपने ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम पट्टी ना लगाकर करते हैं जिससे कि सामने कोई बड़ा वाहन आ जाता है जिसकी लाइट की चकाचौंध से रास्ता नहीं दिखता और वाहन चालक ट्राली से टकरा जाते हैं और जिससे असमय हो लोग काल के गाल में समा जाते है।
नागरिकों ने शासन-प्रशासन, जिलाधीश, एसपी से आग्रह किया है कि एक अभियान चलाया जाए जिससे ट्रैक्टर ट्राली में रेडियम लग सके और खुद ट्रैक्टर मालिक भी अपनी ट्रॉलीयों पर रेडियम लगाएं और रोड के बीचो बीच में खड़ा न करें जिससे यह घटनाएं ना हो सकें।



