मध्य प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा ने पोषण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान

मंडीदीप। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल मंडीदीप के द्वारा वार्ड क्रमांक 26 सराकिया में आंगनवाड़ी क्रमांक 1 व 2 केंद्रों में जाकर आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ता एवं एमएनएम कार्यकर्ता बहनों का तिलक लगाकर हार फूल से सम्मान किया गया एवं बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट्स, पेन, कॉपी भेट किए गए l पोषण आहार के पैकेट्स बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में उत्तम राजपूत उपाध्यक्ष मंडल ग्रामीण, डॉ संगीता चौरसिया उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, लालसिंह पार्षद प्रतिनिधि , श्रीमती साहू सीएचओ एवं स्वयं सुश्री प्रीति चौरसिया मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, श्रीमती पूजा, श्रीमती मालवीय इत्यादि महिलाएं व बच्चे में उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button