मध्य प्रदेश

भाजपा मंडल ढीमरखेड़ा कार्यसमिति बैठक संपन्न


रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान ।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल ढीमरखेड़ा की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। प्रारंभ में भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के तैल चित्रों में पुष्प अर्पित एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह द्वारा मंडल की संपूर्ण जानकारी दी गई। एवं आने वाले समय में किस प्रकार कार्य करना है उसके बारे में मार्गदर्शन दिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय द्वारा बूथ विस्तारक योजना एवं पार्टी द्वारा कैन्द्र् व राज्य मे संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया द्वारा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया द्वारा कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्य्क्ष बहन पूजा सिंह द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया द्वारा किया गया । मंडल महामंत्री जयपाल सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम, सत्यनारायण पांडे, संतोष सोनी, जगन्नाथ माझी, पूर्व मंडल महामंत्री संदीप सोनी, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, सोशल मीडिया अज्जु सोनी, प्रमोद अशाटी, कार्यलय मंत्री आशीष पटेल, सुशील राजपाल, रामविशाल विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, मीडिया प्रभारी अंकित झारिया, चंद्रेश चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, सोमनाथ पटेल, सुशील कुमार यादव, अनिल नामदेव, भाजयुमो महामंत्री वैभव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष सुशांक चौरसिया, सौरभ परौहा, महेन्द्र सिंह चौहान, भागचंद साहू, बड्डा गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल चौरसिया मंगल भवन पानउमरिया मंडल ढीमरखेडा में संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button