मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सबके गुरु संत रविदास जी की जयंती मनाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। माघ पूर्णिमा पर बजरिया वार्ड नंबर 6 में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जी का जन्म उत्सव मनाया गया। समाज के वरिष्ठ जनों का पुष्प माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणेश जाटव ने समाज को संत रविदास जी के विचारो चलने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि सामाजिक समरस्ता बनाएं रखने में ही मानव जाति का कल्याण होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव जी, दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई जी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, विजय जैन नेता प्रतिपक्ष, वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव, प्रिंस जैन, कृष्णा राज, रामकुमार अहिरवार, संजय गौतम, महेंद्र राठौर, मोंटी रैकवार, संतू लाल रोहित, विक्रम राजपूत, धर्मेंद्र डीके, देवेंद्र चौधरी, हिमांशु विश्वकर्मा, बाबू सोनी, अनिल सैनी, रघुनंदन अहीरवाल, किशन खरे, पवन विश्वकर्मा, विशाल पटेल, राजू फौजी, राहुल झरिया, रघुनाथ, अजय, वृंदावन, प्रिंसी मिस्त्री, सहित वार्ड वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button