मध्य प्रदेश

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला दायित्व, राजा चौरसिया और राजेश व्यौहार बने जिला स्तरीय समिति सदस्य

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान* । भारतीय जनता पार्टी में वर्षों से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं को अब शासन स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने लगी हैं । इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय समितियों में सदस्य नियुक्त किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के सक्रिय एवं लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे कार्यकर्ता राजा चौरसिया को स्कूल शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय नियुक्ति समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है । यह समिति शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । वहीं भाजपा कार्यकर्ता राजेश व्यौहार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिला विकास एवं निगरानी समिति में सदस्य बनाया गया है । यह समिति ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी का कार्य करती है । कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक संगठन है जहां बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा और मेहनत के आधार पर अवसर प्रदान किए जाते हैं ।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजा चौरसिया और राजेश व्यौहार लंबे समय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने के लिए पहचाने जाते रहे हैं । ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से अन्य कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी ।
भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है ।

Related Articles

Back to top button