सांसद की पहल पर बड़वारा विधानसभा की 8 सड़कें स्वीकृत

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 13 करोड़ से अधिक की सौगात
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की पहल पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की 8 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है । इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी ।
स्वीकृत सड़कों में जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत कछारी से झांपी मार्ग के लिए 126.83 लाख रुपये, सलैया से ठुटिया मार्ग के लिए 171.89 लाख रुपये, देवरी हटाई रोड से बछौली मार्ग के लिए 187.06 लाख रुपये, मझगवां (NH-43) से बंजारी टोला मार्ग के लिए 47.94 लाख रुपये तथा बरछेका से नया टोला मार्ग के लिए 134.34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं ।
वहीं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत परसेल (डुढहा) से बिजौरी मार्ग के लिए 153.85 लाख रुपये, बिचुआ रोड से भलवारा मार्ग के लिए 417.59 लाख रुपये एवं बिचुआ से उचहरा टोला मार्ग के लिए 88.17 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है ।
बता दें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे । सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी ।
इस संबंध में जानकारी सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम द्वारा दी गई।



