शक्ति केंद्र अतरसूमा में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी के शक्ति केंद्र अतरसूमा में शुक्रवार को मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई । बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में मंडल प्रभारी विजय दुबे, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं उमरियापान मंडल प्रभारी सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, संतोष विश्वकर्मा, राकेश दुबे, अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री विनोद राय, मचलेश्वर चनपुरिया, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, पूर्व मंडल महामंत्री नरेंद्र दहिया, बूथ अध्यक्ष शिवकुमार दहिया, टेकराम हल्दकार, राहुल हल्दकार, विजय धुर्वे, रमन चनपुरिया, आनंद साहू, दुर्गेश सहित वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयाँ हैं । बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया ।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करें ।
मंडल प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है । प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करें ।
बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अमित राय ने आभार व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी युवा मोर्चा से ही संगठनात्मक कार्यों की शुरुआत कर विभिन्न दायित्वों तक पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि किसी पदाधिकारी के नाम के आगे “पूर्व” लग सकता है, लेकिन एक कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता । युवा शक्ति भाजपा की रीढ़ है और संगठन की मजबूती में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।



