पर्यावरण

पेयजल की एक एक बूंद को तरस रहे संसार पुर के रहवासी

ग्राम पंचायत सचिव की मनमानी से महीनों से ठप्प पड़ी नल जल योजना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मामला जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद के ग्राम पंचायत संसार पुर का है जहां भटिया मोहल्ला में पानी की टंकी और नल जल योजना महीनों से दिखावा बनी हुई है । संसार पुर भटिया मोहल्ला निवासी लोग इस भीषण गर्मी में एक एक बूंद पेय जल को तरस रहे है आश्चर्य ये है कि ग्रामवासियों की समस्या को ग्राम पंचायत सचिव नजरअंदाज करते नजर आ रहे है। लोग सचिव की कार्यप्रणाली से अत्यंत दुखी है ग्राम वासियों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की मनमानियां चरम सीमा पर है जहां मौसम अपना कहर बरसा रहा है वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिव का रवैया समझ के परे है । आज महीनों से नल जल योजना ठप्प पड़ी हुई है हम सभी ग्रामीण एक एक बूंद पानी को तरस रहे है
सरकार की लाखों रुपए की वो योजना जो जन हित के उद्देश्य से स्वीकृत कराई गई उस योजना पर कार्य कराया गया और आज जब योजना पूर्ण रूप से तैयार है तो ग्राम पंचायत सचिव की उदासीनता के चलते लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है ग्राम में पानी की समस्या को लेकर हाहाकार मची हुई है ऐसे में लोग कहा जाए अपनी समस्या किसको सुनाए अब देखना ये होगा कि प्रशासन मामले को लेकर क्या करता है
इस संबंध में सीईओ अभिषेक कुमार झा जनपद पंचायत बहोरीबंद का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं थी फिलहाल आपके द्वारा जानकारी दी गई है उक्त मामले पर संबंधित सचिव से तुरंत बात करके नल जल योजना में आ रही समस्या को समाप्त कर योजना चालू कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button