भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 8 घायल

जिनमें 6 जिला अस्पताल रैफर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम खिरेंटी में भूमि विवाद को लेकर आपस में सगे रिश्तेदारों के बीच दो पक्षों में खूनी संघर्ष में खूब चले धारदार हथियार, एक की मौत, दोनों पक्षों में दो महिलाओं सहित 8 गंभीर रूप से हुए घायलों में 6 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम खिरेंटी में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने भूमि संबंधी विवाद को लेकर आपस में रिश्तेदारों के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर धारदार हथियार फरसा, कतरना, तलवार एवं लाठियां चली।
जिसमें एक पक्ष के वृंदावन कुशवाहा 40 वर्ष, रोहित कुशवाहा 22, धनसिंह कुशवाहा 50, एवं अंजली कुशवाहा एवं दूसरे पक्ष के थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष, राजा भाई कुशवाहा, शिवराज सिंह कुशवाहा, नरेंद्रसिंह कुशवाहा एवं शीलाबाई कुशवाहा गंभीररूप से घायल हुए हैं।
जिसमें एक पक्ष के थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से 8 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया ।
जिनमें दोनों पक्षों से 6 घायलों राजा भाई कुशवाहा, अंजली बाई कुशवाहा, रोहित सिंह कुशवाहा, शिवराजसिंह कुशवाहा एवं नरेंद्र सिंह कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार है जिनके बीच भूमि विवाद को लेकर पिछले कुछ वर्षों से तनातनी चल रही है और गत वर्ष भी दोनों पक्षों में विवाद होने पर एक -दूसरे के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट की थी। लेकिन आज फिर बातों ही बातों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत और 8 घायल हुए हैं।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक पक्ष पर हत्या एवं हत्या का प्रयास एवं दूसरे के विरुद्ध भी हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों से आरोपियों के घायल होने एवं अस्पताल में चल रहे इलाज के कारण अभी गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।



