मध्य प्रदेश

समनापुर कलां विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर: रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समनापुर कलां के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 73.95% रहा। इसमें गणित संकाय के भीकम गौर ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जीव विज्ञान संकाय की संजना गौर 87% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कला संकाय की सुषमा गुर्जर ने 86% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 93.3% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है। कक्षा 10 में कु. रोशनी कुर्मी ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका गौर 93% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि राधिका गौर ने 91.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष मालवीय एवं समस्त शिक्षकों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। साथ ही सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button