मध्य प्रदेश

अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा के साथ हुआ समापन

सिलवानी। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्टेट बैंक स्थित अंबेडकर भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा अंबेडकर भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बजरंग चौराहा पहुंची और पुनः अंबेडकर भवन में समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत जनप्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार दिलाने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की जा रही है।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनसमूह द्वारा बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा, जयबाबू जैन, रवि मांडरे, जगदीश जाटव, कमलेश जाटव, मदन राय, मंयक नेमा नर्मदा जाटव सहित बड़ी संख्या नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button