मध्य प्रदेश

बालक बालिकाओं को मिली प्रेरणा, विद्यालय का घोषित हुआ मासिक मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम

छात्र छात्राओं को वितरण की गई शिक्षण सामग्री
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
अमरकंटक, अनूपपुर । मध्यप्रदेश जिले के अनुपपुर स्थित अमरकंटक नगरी में संचालित सरस्वती उत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जुलाई माह के मासिक मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष श्रीवास पत्रकार विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह ठाकुर पत्रकार जबलपुर एवं नगर की समाजसेविका प्रिया सिंह की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा वन्दना के साथ हुई। मां सरस्वती के छाया चित्र पर कुमकुम तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए हुई। विद्यालय के भईया बहिनों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिवादन किया।
विद्यालय के प्राचार्य बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि नगर में कक्षा अरुण से लेकर द्वादश तक का विद्यालय संचालित हो रहा है। विद्या अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान महाकौशल प्रांत द्वारा संचालित विद्यालय हैं। यहां जुलाई माह के मासिक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण किया गया है एवं परीक्षा परिणाम घोषित किया गया हैं । अध्यापन कराने वाले समस्त भईया बहिनों को इस कार्यक्रम में स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा में पुरस्कृत किया गया हैं । साथ ही पूरे माह में अनुशासन स्वच्छता एवं उत्कृष्ट कक्षा को भी सम्मानित किया गया हैं। इस दौरान प्रत्येक भैया बहनों को उत्साह वर्धन हेतु अतिथियों के द्वारा उद्बोधन प्राप्त हुआ । और दैनिक शिक्षा को लेकर प्रेरणा मिलती। इसके पश्चात विद्यालय के परीक्षा प्रमुख बलराम साहू, परीक्षा सहायक लखन द्विवेदी ने भैया बहनों को अच्छे परीक्षा परिणाम लाने की शुभकामनाएं प्रदान की। वही विद्यालय के आचार्य रोहितलाल त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, शिवप्रसाद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी , सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, अनुराधा सिंह, बिंदु शर्मा, नीतू सिंह, अखिलेश द्विवेदी आदि कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी भैया बहनों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भईया बहिनों ने नियमित रूप से पढ़ाई करने और माता पिता गुरु के निर्देशन आदेश पालन करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button