मध्य प्रदेश

सीएम चौहान ने केवट पिपलिया पहुँचकर स्व. श्री रुद्रपालसिंह को दी श्रृद्धांजलि

रायसेन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के ग्राम केवट पिपलिया पहुंचे तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के मझले भाई स्व.श्री रुद्रपाल सिंह को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम केवट पिपलिया में गंगाजली पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और स्व. श्री रुद्रपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक रामपाल सिंह तथा परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस अवसर कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button