धार्मिकमध्य प्रदेश

हिन्दू उत्सव समिति की सदस्यता 25 मार्च से

सिलवानी । सिलवानी हिन्दू उत्सव समिति का सदस्यता अभियान का शुभारंभ 25 मार्च से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल 2023 तक चलेगा।
विगत दिनों हिन्दू उत्सव समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन नगर के वार्ड 1 जमुनियापुरा स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमे सर्वसम्मति से सिलवानी हिन्दू उत्सव समिति के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव के पूर्व समिति की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ, सदस्यता अभियान के बाद ही चुनाव सम्पन्न कराए जायेंगे। हिन्दू उत्सव समिति की वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया और सदस्यता अभियान 25 मार्च से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल 2023 तक चलेगा। वार्षिक सदस्य ही चुनाव में सम्मिलित हो सकेंगे। सिलवानी हिन्दू उत्सव समिति ने सभी सनातन समाज से समिति की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button