क्राइम

कमरे के ताले तोड़कर चोर नई दुल्हन के लाखों के सोना चांदी के लाखों के आभूषण और नकदी 45 हजार रुपये नकदी चुराकर ले उड़े

चोरी का दायरा का शक दो युवकों के इर्दगिर्द
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
थाना कोतवाली रायसेन के अंतर्गत बीती रात अशोक नगर कॉलोनी वार्ड 13 में दो मंजिला मकान के मेनगेट और साइट के मकान के गेट के कुंदे पर डले तोड़कर अलमारी से नई नवेली दुल्हन के कीमती कपड़े , लगभग10 लाख रुपये मूल्य के जेवरों सहित चोर नकदी 45 हजार रुपये समेट कर चंपत हो गए हैं। इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि जिला मुख्यालय रायसेन सहित समूचे जिले को शायद पुलिस प्रशासन द्वारा चोरों के हवाले कर दिया गया है। वहीं अब व्यापारियों सहित आमजनों ने पुलिस की रात्रि कालीन गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सूचना मिलने पर डायल100 पुलिस वाहन के अधिकारी पुलिस कर्मी मौके पर मुआयना करने पहुंचे। फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड टीम के अधिकारियों ने मकान की बारीकी से जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचकर कोतवाली टीआई, एएसआई राजेश नेहरा ने मकान मालिक सहित दोस्तों और भतीजे किराएदार युवक से चोरी के बारे में बारीकी से पूछताछ की।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि संग्रामपुर निवासी टीकम सिंह जादौन ठाकुर निवासी के पुत्र अभिषेक जादौन का दो मंजिला मकान अशोकनगर कॉलोनी वार्ड 13 रायसेन में मकान है।बीती रात अभिषेक जादौन का भतीजा विपिन सिंह जादौन ठाकुर ,जो कि किराएदार की हैसियत से सालों से मकान में रह रहा था।बीती रात अभिषेक जादौन का भतीजा, किराएदार विपिन सिंह जादौन और कॉलोनी के पड़ोसी दोस्त नीलेश गौर मंगलवार बुधवार की रात लगभग 1 बजे तीनों ने भोजन एक साथ किया।फिर नीलेश गौर जो कि आलोक कुमार की दुकान पर जॉब करता है। बाहर से मेनगेट के ताले डालकर चाबी अभिषेक ठाकुर के भतीजे को देकर घर चला गया था। सुबह विपिन सिंह जादौन जिम जाने के लिए सुबह करीब 5.50 बजे के लिए बिस्तर से उठा तो मकान के मेनगेट, कमरे के दोनों ताले दरवाजों के कुंदे टूटे मिले तो वह दंग रह गया। विपिन ने दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे अभिषेक जादौन के भतीजे को बुलाया ताले टूटने की जानकारी दी। बाद में उन्होंने डायल100 पुलिस को जानकारी दी।
अलमारी के टूटे ताले नकदी 45 हजार समेत 10 लाख रुपये के दुल्हन के गहने हुए पार……
कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि मकान मालिक का भतीजा, किराएदार विपिन सिंह दूसरे मंजिल पर एक कमरे में सो रहे थे। मकान के बाहर से मेनगेट के ताले के कुंदे को तोड़ दिया। फिर एक कमरे के गेट पर लटके दोनों तालों को भी तोड़ दिए।फिर अलमारी में रखे नई नवेली दुल्हन के 10 लाख रुपये कीमत के सोना चांदी के जेवरातों कीमती साड़ियां समेत नकदी 45 हजार अज्ञात चोर ले उड़े। इनमें 2 जोड़ी सोने के मंगलसूत्र,1 जोड़ी सोने के झाले, 2 जोड़ चांदी की वजनदार पायलें, 5 जोड़ी चांदी की बिछिया, रानी गले का हार एक सेट सोने का, 1 अंगूठी सोने की चुरा लिया गया है। टीआई सप्रे ने बताया कि जल्द ही इस बड़ी चोरी की वारदात का जांच कर खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button