कृषिमध्य प्रदेश

चढ़ा पारा, धूप में आई तल्खी, सर्दी से मिलने लगी राहत

सिलवानी। दो दिन पहले मौसम में आए बदलाव से बढ़ी सर्दी से मंगलवार को राहत मिली, जब तापमान में न केवल इजाफा हुआ, बल्कि अब धूप में भी तल्खी दिखने लगी है। यही वजह है कि अब सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सप्ताह के अंत में फि र एक -दो दिन पारा गिरने की संभावना है, लेकिन अब कड़ाके की सर्दी का दौर लगभग खत्म सा है। यही वजह है कि जनवरी में कड़ाके की सर्दी से रूबरू हो चुके जनमानस को फरवरी के दूसरे पखवाड़े में राहत मिलना शुरू हा ेजाएगी। वहीं फरवरी का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहा, जिसमें कभी तापमान गिरा तो कभी चढ़ाव पर रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट आने से माहौल में गलन बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही धूप में आए तीखेपन ने सर्दी का असर कम कर दिया।

Related Articles

Back to top button