क्राइम

स्कूली छात्र के साथ रंजिशवश मारपीट, बेगमगंज थाने में दो पर मामला दर्ज

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा देकर बाहर निकले कक्षा 11 के विद्यार्थी पर उसके ही दोस्तों द्वारा पूर्व रंजिश पर लाठी और लात घूँसों मुक्कों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर से खून की धार बह निकली । लोगों के बीच-बचाव के बाद मारपीट करने वाले आरोपी भाग गए। पुलिस में सूचना दिए जाने पर 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यश पिता शिवराज ठाकुर उम्र 18 साल निवासी वार्ड 18 रामनगर कक्षा 11 क्या विद्यार्थी है और हिंदी विषय का पेपर देकर सुबह करीब 10.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट से पेपर देकर बाहर निकला तो स्कूल में पड़ने वाला राजीव बैरागी उसे बुलाकर स्कूल के साइड में ले गया वही पर राजीव का दोस्त अभिषेख लोधी भी खड़ा था जो अपने हाथ मे डंडा लिये था पूर्व की रंजिश पर से उन्होंने गंदी गंदी गालियां दी और कहा कि तू ज्यादा नेता बन रहा है और हाथों और लाठी से हमला कर दिया जिससे सिर मे पीछे तरफ चोट लगकर खून निकल आया एव दाहिने हाथ की हथेली पीठ में चोट लगी। तभी आकाश लोधी और तनिष्क दांगी ने बीच बचाव किया तो जाते वक्त जान से मारने की धमकी देकर चले गए ।थाने में वरिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
फोटो घायल यश का, पीठ में चोट लगी तभी आकाश लोधी और तनिष्क दांगी ने बीच बचाव किया तो जाते वक्त जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button