जैविक खेती को बढ़ावा दें किसान -स्वास्थ्य मंत्री
शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। स्थानीय कृषि उपज मंडी रायसेन परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कृषि अधिकारी कृषि एनपी सुमन, कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे शामिल हुए।वर्कशॉप कृषि विभाग रायसेन द्वारा आयोजित की गई। इस जिला स्तरीय कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, उप संचालक कृषि अधिकारी एनपी सुमन, एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल मंडी सचिव आरपी शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर, भूपेंद्र सिंह वर्मा, वीर सिंह पटेल विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, अशोक राठौर, बबलू ठाकुर, आदित्य शर्मा, राजेन्द्र राज मीणा, भुजेन्द्र सिंह जादोन, मीडिया प्रभारी जगदीश अहिरवार मौजूद रहे। छिंदवाड़ा में इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, उपस्थित हुए।किसानों को ट्रेनिंग गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रशिक्षण दिया। किसानों को रासायनिक खेती के दुष्परिणामों को बताते हुए जैविक खेती के फायदे देशी गोबर मूत्र खाद, वर्मिंग कम्पोस्ट खाद केंचुआ खाद से खेती लाभ के बारे में किसानों को बताया। साथ ही तेजी से बिगड़ रहे ग्लोवल वर्मिंग सिस्टम, जैविक खेती, पीएम नरेंद्र मोदी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी किसानों को जैविक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।।किसान फसल चक्र को बचाने, प्राकृतिक खेती काम एक लाभ बताए ।लोगों की सेहत बचाना है स्वास्थ्य की चिंता किसानों के हेल्थ की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं सीएम शिवराज सरकार।प्राकतिक खेती से 23 फीसदी फसल उत्पादन हिमाचल प्रदेश में जैविक खेती के फायदे सामने आए हैं।।आगामी युवा पीढियां जैविक खेती को अपनाएगी। आचार्य देवव्रत राज्यपाल गुजरात ने किसानों को यह जानकारी दी।छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा आप किसान जैविक खेती करने का संकल्प लें। मैं भी प्रयोग के तौर पर 5 एकड़ जमीन में जैविक खेती की शुरुआत करूंगा।किसान आज यह संकल्प लें।संकल्प दिलाया किसानों को कि जैविक खेती अपनाएंगे।छिंदवाड़ा में बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला में कृषि आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह। सीएम चौहान ने जैविक खेती बोर्ड का गठन मप्र में भी किया जाएगा।



