झुंड में बैठ रहे मवेशी, वाहन चालक टकराकर हो रहे घायल

सिलवानी। आवारा मवेशी झुुंड में बैठते हैं। ऐसे में वाहन चालक जानवरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं कई बार बड़े वाहनों की चपेट में आने से जानवर घायल हो जाते हैं। जबकि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश का प्रबंध करने के लिए गौशाला भी बनाई गई हैं, लेकिन यह गौशालाएं खाली पड़ी है और मवेशियों खुले में घूम रहे हैं। आवारा मवेशी सुबह से ही झुंड बनाकर रोड पर बैठ जाते हैं। मवेशियों के बीच सडक़ पर खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। बीच सडक़ में मवेशी होने से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इन दिनों बंजरग चौराहा, बरेली रोड, उदयपुरा, सागर रोड, भोपाल रोड
पर मवेशियों के झुंड अधिक दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय होती है। रात के समय में रोजाना कोई ना कोई व्यक्ति जानवर से टकराकर घायल हो जाता है, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।



