कृषिमध्य प्रदेश

कुएं में गिरे ट्रेक्टर को दो जेसीबी की मदद से बाहर निकाला

खेत में धान मचाने के दौरान हुआ था हादसा

रिपोर्टर : राजेश रघुवंशी
सिलवानी । तहसील के ग्राम चिचौली में बुधवार की दोपहर खेत में धान मचाई करने के दौरान ट्रैक्टर कुएं में गिर गया था, वही ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई थी
आपको बता दे गुड्डा पटेल चिचोली के खेत में धान मचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक राजेंद्र आदिवासी बिछुआ के साथ अनियंत्रित होकर कुंआ में गिर गया था, चालक अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकल आया था। कुंआ में पानी से लबालब भरा हुआ था।
शुक्रवार को ट्रेक्टर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया, पहले विद्युत मोटर से कुंआ के पानी को खाली किया गया और दो जेसीबी मशीनों और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रेक्टर को कुंआ से बाहर निकाला गया।
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली की घटना

Related Articles

Back to top button