नाला पार कर बच्चों को जाना पड़ता जान जोखिम डाल स्कूल, सैकड़ों की संख्या ग्रामीण पहुंचे जनपद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंशीपुर के ग्राम तावरी टोला मोहल्ला के बच्चे महिलाओ सहित सैकड़ो लोग जनपद पंचायत तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम तावरी मुख्य सड़क तो बनीं है टोला तक कच्ची रोड बनाई गई है जिस पर एक नाला पड़ा है बारिश के मौसम अधिक बारिश होने के से ग्राम वासियों का सड़क से संपर्क टूट जाता है बच्चों को स्कूल आंगनबाड़ी जाने के लिए मुख्य सड़क तक जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है दो दिन पहले एक बच्चा नाला पार करते समय बह गया था ग्रामीण ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया पुलिया की आवश्यकता है।
सरपंच डालसिंह का कहना है सड़क के दोनों तरफ किसानों के खेत है किसान पुलिया निर्माण कार्य आपत्ति कर रहे हैं इसी लिए मोहल्ला के लोगों समस्या समाधान नहीं हो पा रहा है।महिला बच्चे सहित तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को आवेदन दिया जाकर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ज्ञापन सौंपा जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर पटेल को ज्ञापन सौंपा जल्द जल्द समस्या समाधान करने की मांग की है। बच्चों एवं महिलाओं की समस्या को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष रश्मि ठाकुर ने भी तहसीलदार एवं जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया एवं तुरंत समस्या का निराकरण करने को कहा बच्चों को स्कूल आने जाने में नाले में से होकर जाना पड़ता है घटित हो सकती बड़ी दुर्घटना इसका जवाबदेही कौन होगा ? यह शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है जब रोड बन गई है पुलिया निर्माण कार्य क्यो नही कराया गया है ?



