धार्मिक

तपोभूमि गंगा धाम सावन माह में पांच दिवसीय पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध तपोभूमि गंगा धाम में सावन माह पांच दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण शिव अर्चना के भव्य आयोजन का सोमवार हवन पूजन कन्या भोज के साथ समापन हुआ।
पंडित रूप नारायण राजौरिया के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक के इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शिवलिंग सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है इसी कारण शिव अराधना के लिए सावन माह सबसे उत्तम और विशेष रूप से फलदाई माना जाता है। इस सावन माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण को विशिष्ट माना जाता है। वो इस लिए क्योंकि साधक खुद शिवलिंग का निर्माण करता है और पावन पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना कर मोक्ष का अधिकारी बनता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में सावन माह को भगवान शिव की भक्ति का महीना माना जाता है। शिव पुराण में भी इसका जिक्र हैं कि भगवान शिव का प्रिय माह सावन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजा अर्चना करने से पुण्य फल प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button