मध्य प्रदेश
कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

जिले में कक्षा 5वीं में 95.85 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 95.16 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
रायसेन । स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा बुधवार को प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और कक्षा 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। रायसेन जिले में कक्षा 5वीं में 23640 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 22658 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.85 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार जिले में कक्षा 8वीं में 21322 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 20291 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 95.16 प्रतिशत रहा।



