
ऑडी SQ8, ऑडी Q8 फैमिली में एक नये परफॉर्मेंस एसयूवी के रूप में शामिल हो रहा है, जो ऑडी Q8 और ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस के बीच का बेहतरीन स्पॉट है
यह शक्तिशाली 4.0-लीटर V8 TFSI इंजन से लैस है, जो 373 kW (507 bhp) की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 4.1 सेकंड में हासिल कर लेता है
क्वॉट्रो सिस्टम (सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल के साथ), एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसी फीचर्स इसे बेहतरीन हैंडलिंग और स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं
· एचडी मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स (ऑडी लेजर लाइट के साथ), S-स्पेसिफिक स्टाइलिंग, पैनोरेमिक सनरूफ, फ्रेमलेस और पावर लैचिंग डोर्स जैसे एक्सटीरियर हाइलाइट्स हैं।
इंटीरियर में स्पोर्ट सीट्स (डायनामिका फ्रीक्वेंसी माइक्रोफाइबर/लेदर के साथ S एम्बॉसिंग), स्पोर्ट कंटूर लेदर फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं।
बैंग एवं ओलुफसन 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम (17 स्पीकर्स और 730-वॉट आउटपुट) के साथ शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
आठ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, साथ ही ऑप्शनल ऑडी एक्सक्लूसिव कलर्स भी मिलेगा
Available at an introductory price of INR 1,77,72,000 (ex-showroom)
· रुपये (एक्सशोरूम) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध
मुंबई, 17 मार्च 2026: जर्मन लग्ज़री कार निर्माता ऑडी ने आज भारत में नई ऑडी SQ8 लॉन्च की। यह एसयूवी संतुलित परफॉर्मेंस और सटीक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। ऑडी SQ8, ऑडी के ऑडी Q8 लाइन-अप में एक खास स्थान रखती है, जो दमदार उपस्थिति, रोमांचक ड्राइविंग अनुभव और रोज़मर्रा की उपयोगिता को एक ही बहुउपयोगी पैकेज में जोड़ती है।
भारत में ऑडी SQ8 Available at an introductory price of INR 1,77,72,000 (ex-showroom)
रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ 10 साल की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस दी जा रही है, साथ ही आकर्षक कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस और सर्विस पैकेज भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर बलबीर सिंह ढिल्लों, ब्रांड डायरेक्टर, ऑडी इंडिया ने कहा, “ऑडी SQ8 भारत में हमारे हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी लाइन-अप को और मजबूत करती है। यह पावर, रोज़मर्रा की उपयोगिता और असली रोमांचक परफॉर्मेंस का शानदार संतुलन प्रदान करती है। इसे उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ऐसी लग्ज़री एसयूवी चाहते हैं जो सप्ताह के दिनों में आरामदायक हो और वीकेंड पर रोमांचक ड्राइविंग अनुभव दे। भारत में खासकर युवा ग्राहकों के बीच परफॉर्मेंस कारों के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ रहा है, और ऑडी SQ8 इस बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में हमारा स्वाभाविक कदम है।”
प्रमुख आकर्षण :
ड्राइव एवं परफॉर्मेंस :
4.0-लीटर V8 TFSI इंजन, 373 kW (507 hp) पावर और 770 Nm टॉर्क के साथ
0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 4.1 सेकंड में
अधिकतम स्पीड 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित)
क्वाट्रो परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव, सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल के साथ
कंटीन्यूअस एडाप्टिव डैम्पिंग सिस्टम के साथ एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट
बेहतर कंट्रोल के लिए ऑल-व्हील स्टीयरिंग
S-स्पेसिफिक स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, खास साउंड प्रोफाइल के लिए
ऑप्शनल एडवांस्ड सस्पेंशन पैकेज, एक्टिव रोल स्टेबलाइजेशन और स्पोर्ट डिफरेंशियल के साथ
एक्सटीरियर :
बेहतर विजिबिलिटी के लिए ऑडी लेज़र लाइट के साथ HD मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स
22-इंच के ऑप्शनल एलॉय व्हील्स, तीन अलग-अलग डिज़ाइन्स में
ऑप्शनल सिरेमिक ब्रेक्स, एंथ्रासाइट ग्रे ब्रेक कैलिपर्स के साथ
S-स्पेसिफिक बंपर्स और इल्यूमिनेटेड डोर-सिल ट्रिम्स
रेड ब्रेक कैलिपर्स S लोगो के साथ
एल्यूमिनियम लुक वाला सिंगलफ्रेम ग्रिल और 2D ऑडी लोगो
फ्रेमलेस डोर्स, जो स्पोर्ट कूपे जैसी अपील देते हैं
स्टैंडर्ड पैनोरमिक सनरूफ
ऑप्शनल कार्बन स्टाइल पैकेज और ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज ।
इंटीरियर एवं इंफोटेनमेंट :
फ्रंट में S एम्बॉसिंग के साथ स्पोर्ट सीट्स
माइक्रोफाइबर/लेदर कॉम्बिनेशन अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड
ऑप्शनल वैलकोना लेदर सीट्स, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ
ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस और MMI नेविगेशन प्लस
17 स्पीकर्स और 730-वॉट आउटपुट वाला बैंग एंड ओलुफसन 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम
फ्लैट-बॉटम स्पोर्ट कंटूर लेदर स्टीयरिंग व्हील
30 कलर विकल्पों के साथ कंटूर/एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज
मैट ब्रश्ड एल्यूमिनियम इनले
कम्फर्ट और सहूलियत
4-जोन डीलक्स ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, ऑप्शनल आयोनाइज़र और फ्रेग्रेंस फंक्शन के साथ
360-डिग्री कैमरों के साथ पार्क असिस्ट प्लस
सॉफ्ट डोर क्लोज और इलेक्ट्रिक लगेज कम्पार्टमेंट लिड
वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स लाइट
इंटीग्रेटेड वॉशर जेट्स के साथ ऑप्शनल एडाप्टिव विंडशील्ड वाइपर्स
रंग विकल्प
एक्सटीरियर कलर्स: माइथॉस ब्लैक, डेटोना ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट, अस्कारी ब्लू, चिली रेड, साखिर गोल्ड, सैटेलाइट सिल्वर और वाईटोमो ब्लू
इंटीरियर इनले: लीनियर एम्बॉसिंग सिल्वर, ओक ग्रे और ब्रश्ड एल्यूमिनियम
इसके अलावा ऑप्शनल ऑडी एक्सक्लूसिव कलर्स भी उपलब्ध हैं।
सुरक्षा और ड्राइवर सहायता :
बेहतर सुरक्षा के लिए आठ एयरबैग्स, क्रूज़ कंट्रोल स्पीड लिमिटर के साथ और ऑडी प्रि सेंस बेसिक ।
बेहतर विजिबिलिटी और ड्राइवर इंफॉर्मेशन के लिए ऑप्शनल नाइट विजन असिस्ट और हेड-अप डिस्प्ले।
ऑप्शनल लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम



