मध्य प्रदेश

कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
विगत दिवस माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में नगर की शैक्षणिक संस्था पुष्कर पब्लिक हायर सेकेंडरी उमरियापान की होनहार छात्रा मधु शर्मा ने कक्षा बारहवीं में 82.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है l मधु शर्मा वीरेंद्र शर्मा -प्रियंका शर्मा की सुपुत्री है l मधु शर्मा की इस सफलता पर परिवारजनों सहित इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है l इसी तरह कक्षा बारहवीं के छात्र रिहान बेहना ने 91. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय का गौरव बढ़ाया l रिहाना कि इस सफलता पर उनके पिता मोहम्मद कमरूज्जमा माता सहित विधालय के समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित की है l
ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाय सेकेंडरी स्कूल के छात्र वंशमोहन मिश्रा ने दसवीं क्लास में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही 9 वीं के छात्र
वैभव मिश्रा ने 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित किया । अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एडवोकेट मनमोहन मिश्रा माता श्रीमती आशा मिश्रा एवं अपने गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है ।

Related Articles

Back to top button