अस्पताल बिल्डिंग हो रही क्षतिग्रस्त कभी भी हो सकता, बिल्डिंग के बाहर बैठकर डॉक्टर करते मरीजो का इलाज
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के गृह जिले में स्वास्थ्य विभाग के हल बेहाल है कही स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग नही और अगर बिल्डिंग है तो डॉक्टर नही ऐसा ही मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी का है । जहां आमजन के स्वास्थ्य का खयाल रखने स्वास्थ्य विभाग अब खुद बीमार नजर आ रहा है क्योंकि अस्पताल भवन बुरी तहर जर्जर एवं छतिग्रस्त हो चुका है जिसमे 84 गांवो के मरीजो को जान जोखिम में डालकर इलाज कराना पड़ता है। अगर स्वास्थ्य विभाग का यह विभाग राजस्व कमाने वाला विभाग होता तो अभी तक नया भवन बन चुका होता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी के इस भूतिया दिखने वाले भवन में डॉक्टर और स्वास्थ्य अमला अपनी जान हथेली पर लेकर मरीजों का इलाज करने को मजबूर है । जहां डॉक्टर अस्पताल के बाहर बैठकर मरीजो का इलाज करते है ताकि कोई दुर्घटना न हो वही डॉक्टर डॉ अभिषेक ठाकुर का कहना है कि कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को क्षतिग्रस्त भवन से अवगत करा दिया मगर आज तक नया भवन नही बन पाया। जहां भवन की छत एवं दीवारे बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है बहराल अब देखने वाली बात होती है कि कब तक इस जर्जर भवन को संजीवनी मिल पाती है।



