पर्यावरणमध्य प्रदेश

पिपलियाकला में जनभागीदारी से किया जा रहा है अमृत सरोवर की साफ-सफाई और स्टोन पिचिंग मरम्मत कार्य

सिलवानी। जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जन भागीदारी अभियान-2026 अंतर्गत 16 अप्रैल को सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डाबरी के ग्राम पिपलियाकला में जनभागीदारी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर गाद निकासी, स्टोन पिचिंग मरम्मत, बंड सुदृढ़ीकरण, वेस्ट वेयर साफ-सफाई एवं झाड़ी साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही सभी के द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। विगत वर्षों में तालाब में गाद जमा हो जाने से एवं अन्य कारणों से जल भराव क्षमता कम हो रही थी, जिसके दृष्टिगत ग्रामीणों द्वारा तालाब को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान के माध्यम से 30 जून तक कार्य पूर्ण करने की शपथ ली गई। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद शाह, एसडीएम हर्षल चौधरी, जनपद सीईओ नीलम रायकवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसडीओ सुशील गोयल, उपयंत्री मयूरी, स्वास्थ्य विभाग से इंदर सिंह, सचिव रमेश शाह तथा पटवारी सुशील मिश्रा वरिष्ठ सर्वेश खरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button