देवरी में किसानों का धरना, दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । क्षेत्र के किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन ने गेहूं खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि सैटेलाइट से हो रहा सत्यापन सही नहीं है जिससे कई किसानों की फसल अमान्य बताई जा रही है और उनकी स्लाइड बुक नहीं हो पा रही है किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि छोटे और बड़े किसानों के बीच भेदभाव किया जा रहा है जिससे छोटे किसानों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है इसके चलते गेहूं चना और मसूर की तुलाई प्रभावित हो रही है और किसान काफी आक्रोशित हैं ।
धरने के दौरान एसडीएम ने किसानों से चर्चा कर सैटेलाइट सत्यापन और स्लॉट बुकिंग की समस्या को दूर करने के लिए समय मांगा प्रशासन की ओर से एक दिन का समय मांगा गया लेकिन किसानों ने सामूहिक रूप से 2 दिन का समय दिया। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। किसानों का कहना है कि वर्तमान में वेयरहाउस में पर्याप्त खाली जगह होने के बावजूद स्लॉट बुकिंग नहीं होने से तुलाई कार्य ठप पड़ा है बाद में एक साथ स्लॉट बुक होने पर अव्यवस्था और भीड़ पढ़ने की आशंका है इन सभी मांगों को लेकर किसानों ने फिलहाल एक दिवसीय धरना समाप्त किया।



