मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडियाजनों से की चर्चा, कैबिनेट बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले की तहसील जबेरा के ग्राम सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक सहित अन्य कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इसी उद्देश्य से आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मीडियाजनों से चर्चा कर कार्यक्रम से अवगत करा l कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आज 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव का आगमन हो रहा हैं। यह अवसर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जन्मजयंती का हैं। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की जा रही हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री का गुबरा हेलीपेड पर आगमन होगा, इसके उपंरात वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने जायेगें साथ में मंत्रीगण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री के साथ मंत्रीपरिषद के सदस्य गण हाई स्कूल के पास एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जायेगा। कैबिनेट बैठक के बाद सिंग्रामपुर में ही एक बड़े स्थान पर आमसभा का आयोजन रखा गया हैं। यह आमसभा महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्रित हैं, इसमें लाड़ली बहना योजना और स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला सदस्य, महिला पंच-सरपंच सहित सभी महिलाएं शामिल होगी। आमसभा के दौरान विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण आदि होगें।
कलेक्टर कोचर ने बताया आमसभा के दौरान राज्य स्तरीय 3 मुख्य सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना की किस्त, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जनकारी दी गईl

Related Articles

Back to top button